जाम से राहत दिलाने मालवीय रोड और शास्त्री बाजार में सड़क से हटाए गए ठेले और गुमटियां
रायपुर। ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम टीम प्रहरी द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से ठेला, गुमटी एवं अन्य अस्थायी व्यवसाय संचालित कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। सड़क एवं फुटपाथ पर कब्जा कर व्यवसाय करने वाले ठेलों एवं गुमटियों को हटाया गया…