बच्चों से आत्मीय संवाद, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे कलेक्टर

The Collector seemed satisfied with the arrangements and had cordial dialogue with the children. The Collector seemed satisfied with the arrangements and had cordial dialogue with the children.

धमतरी। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने उनकी पढ़ाई, रुचि और भविष्य के सपनों के बारे में जाना। बच्चों द्वारा अंग्रेजी में अपना एवं अपने परिवार का परिचय देने पर उन्होंने उनकी सराहना की। बैठक व्यवस्था एवं अध्ययन के लिए उपलब्ध छोटी टेबल की भी प्रशंसा की।

कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक ही परिसर में लईका घर, आंगनबाड़ी और विद्यालय संचालित होने के कारण इसे मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने स्वच्छता, हरियाली, खेल सामग्री की उपलब्धता और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *