धमतरी के दो होटलों से तीन घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

Three Domestic Gas Cylinders Seized from Two Hotels in Dhamtari; Food Department Takes Action Three Domestic Gas Cylinders Seized from Two Hotels in Dhamtari; Food Department Takes Action

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा होटलों एवं प्रतिष्ठानों में दबिश देकर घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग करने वाले संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज खाद्य अमले द्वारा धमतरी शहर के गोलबाजार एवं बठेना, बस स्टैण्ड स्थित दो होटलों में तीन घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त कर संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान बैगा होटल गोल बाजार में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। होटल संचालक से दो घरेलू गैस सिलेण्डर, एक रेगुलेटर पाईप सहित बर्नर की जप्ति की गई। इसी तरह बठेना-बस स्टैण्ड स्थित दीपू होटल व कैलाश होटल में जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध उपयोग करते पाए जाने पर उक्त प्रतिष्ठान के संचालक के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक घरेलू गैस सिलेण्डर, एक सिंगल बर्नर चूल्हा और पाईप सहित रेगुलेटर जब्त किया गया।

उक्त प्रतिष्ठानों पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियम) आदेश 2000 की कंडिका 03 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 सहपठित धारा 7 के उल्लंघन के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग करने वाले संचालकों के विरूद्ध आगे भी सतत् कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *