तमिलनाडु। प्रधानमंत्री कौन होगा? इसे लेकर कांग्रेस और TVK यानी तमिलागा वेत्री कझगम में दरार बनती नजर आ रही है। हालांकि, अब कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय भी सांसद राहुल गांधी की दावेदारी का समर्थन कर रहे हैं। बहरहाल, अब तक टीवीके की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री हैं और दोनों ही इस्तीफा देने की चेतावनी दे चुके हैं।
मई में जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए, तो विजय की टीवीके ने सभी को चौंका दिया था। पहले ही चुनाव में DMK यानी द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम को पछाड़कर सबसे बड़ी पार्टी बनी। विजय के लिए इसे आधी खुशखबरी कहा जा सकता है, क्योंकि 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है और टीवीके 108 सीटें जीत सकी थी। इसमें भी विजय दो सीटों से लड़े थे और उन्हें एक छोड़ना जरूरी था। ऐसे में आंकड़ा घटकर 107 पर आना तय था।
राज्य में कांग्रेस को 5 सीटें मिली थीं। चौंकाने वाला घटनाक्रम तब सामने आया जब, डीएमके की पुरानी साथी ने नाता तोड़कर विजय को सरकार बनाने में मदद कर दी और 5 विधायकों का समर्थन पहुंचा दिया। इसे अलावा टीवीके को सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और IUML के दो-दो विधायकों ने भी मदद कर दी थी। इसके साथ ही गठबंधन का आंकड़ा 120 पर पहुंचा और विजय मुख्यमंत्री बन गए।
तमिलनाडु सरकार में मंत्री एम शरतकुमार ने विजय को अगला पीएम बताया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे नेता, जो हमारे दिलों में, घरों और सेंट जॉर्ज फोर्ट में सीएम हैं। वह अगले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। आप बगैर एएम और पीएम देखे काम करते हैं। आप निश्चित रूप से अगले पीएम हैं।’