Headlines

छत्तीसगढ़ : बारिश के साथ साथ 20 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मौसम खराब रहने की संभावना है।

विभाग ने लोगों को बदलते मौसम पर नजर रखने और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *