Headlines

Surajpur News: 26 साल शिक्षिका की घर में मौत

सूरजपुर। सूरजपुर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला शिक्षिका की मौत हो गई। महिला शिक्षिका का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, मृतका सलका निवासी थी और क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात उसने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला शिक्षिका की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *