रायपुर : चाकू लेकर वंदना ऑटो के पास मचा रहा था दहशत, 18 साल का युवक गिरफ्तार

रायपुर। सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक के खिलाफ आजाद चौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया है।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आज आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के वंदना ऑटो के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दानी वासुदेव, पिता जुगनू वासुदेव, उम्र 18 साल 15 दिन, निवासी वासुदेवपारा, रामकुंड, थाना आजाद चौक, रायपुर बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक अपराध क्रमांक 209/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है आरोपीपुलिस के अनुसार आरोपी दानी वासुदेव के खिलाफ पूर्व में भी थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 359/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है और उसे जेल निरुद्ध किया गया था।

इसके बावजूद दोबारा धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराने का मामला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *