धमतरी। कुरुद ब्लॉक के ग्राम अंवरी निवासी राजू यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजू यादव किराने का सामान खरीदने के लिए भखारा गए थे।
सामान खरीदकर वापस लौटने के दौरान ग्राम सिर्वे और पुरैना के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि राजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।