मोदी से गले मिले पुतिन, भारत मंडपम में हुई अहम मुलाकात, भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय बातचीत जारी

दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर पहुंचे हैं। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच भारत-रूस संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत चल रही है। बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

रक्षा सहयोग पर रहेगी खास नजर

भारत और रूस के बीच लंबे समय से रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी रही है। ऐसे में दोनों नेताओं की बैठक में रक्षा सहयोग का मुद्दा अहम रहने की उम्मीद है। इसके अलावा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा रणनीतिक सहयोग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। भारत मंडपम में हुई इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *