राजनांदगांव से सूरजपुर भेजे गए 3 पुलिस इंस्पेक्टर, ट्रांसफर आदेश जारी

राजनांदगांव। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत राजनांदगांव जिले में पदस्थ तीन निरीक्षकों का स्थानांतरण जिला सूरजपुर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा ने आदेश जारी करते हुए संबंधित निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना इकाई के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/एम-3389/2026 दिनांक 20 अगस्त 2026 के माध्यम से पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार राजनांदगांव में पदस्थ निम्न निरीक्षकों को आगामी आदेश तक जिला सूरजपुर में पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों में निरीक्षक ढाल सिंह साहू, निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन और निरीक्षक मिलन सिंह शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश के पालन में तीनों निरीक्षकों को 11 सितंबर 2026 के द्वितीय पहर से जिला सूरजपुर में नवीन पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त किया जाता है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब तीनों निरीक्षक जिला सूरजपुर में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। संबंधित अधिकारियों और शाखाओं को भी आवश्यक कार्रवाई एवं अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *