Headlines

दुर्ग में विवाद ने लिया खूनी रूप, सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या; मौके से आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम आशोगा में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद रानीतराई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सब्बल भी बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को ग्राम आशोगा में कमता कोसरे और भूपेन्द्र टंडन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भूपेन्द्र ने कथित तौर पर सब्बल से कमता पर लगातार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कमता बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रानीतराई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और भूपेन्द्र टंडन, निवासी ग्राम आशोगा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त सब्बल बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हुबलाल चंद्राकर, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, आरक्षक पी. नागेश्वर राव और आरक्षक विजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *