जनशिकायत मिलते ही निगम ने कराई विज्ञान केन्द्र सड्डू मार्ग की सफाई

रायपुर। विज्ञान केन्द्र सड्डू मार्ग पर गंदगी की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम जोन-9 के स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा के मार्गदर्शन में सफाई टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क और आसपास के क्षेत्र की सफाई कराई।

स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की मौजूदगी में कचरा उठवाया गया और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बहाल की गई। निगम की टीम ने जनशिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए लोगों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *