छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, लोक परंपराओं और पुरातात्विक धरोहरों की सराहना करते हुए राज्य की विशिष्ट पहचान को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और अनूठी लोक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां की पुरातात्विक धरोहरें प्रदेश की विशेष पहचान हैं। लोक-संस्कृति से परिपूर्ण यहां का परिवेश लोगों में अपनत्व का भाव जगाता है और हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

पीएम मोदी ने प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ जारी प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद की जड़ें खत्म करते हुए छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर और तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी नागरिकों की भागीदारी से छत्तीसगढ़ राष्ट्र की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर कामना की कि यह दिन छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों के लिए कल्याणकारी और मंगलमय साबित हो। उनके संदेश में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास की संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास झलकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *