Headlines

गणेश चतुर्थी पर चिकन बेचना पड़ा भारी, रायपुर निगम ने गेलेक्सी फूड सेंटर पर लगाया 2 हजार जुर्माना

रायपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद चिकन बेचना गेलेक्सी फूड सेंटर को भारी पड़ गया। नगर निगम जोन-9 की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विज्ञान केन्द्र सड्डू के पीछे दलदलसिवनी-मोवा मार्ग स्थित दुकान में चिकन बिक्री करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की।

जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की मौजूदगी में टीम ने दुकान संचालक पर 2,000 रुपये का ई-जुर्माना लगाया। साथ ही प्रतिबंध के दौरान चिकन बिक्री बंद करवाते हुए दुकान को तत्काल बंद कराया गया।

निगम ने दुकान संचालक को भविष्य में प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *