Headlines

बिलासपुर में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी क्षेत्र से 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 6 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक, उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सिरगिट्टी पुलिस की टीम और बीट आरक्षकों द्वारा नयापारा, गणेश नगर, तिफरा सहित अन्य चिन्हांकित स्थानों पर सतत चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने अशांति फैलाने और अड्डेबाजी में संलिप्त पाए गए 6 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

इन 6 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने रंजीत यादव (22), दिनेश कुर्रे (24), दिनेश खरे (35), देवेन्द्र सूर्यवंशी (20), निलेश खरे (20) और कमलेश सूर्यवंशी (21) के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य ऐसे तत्वों पर समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *