जिस लड़की को चाहता था युवक, उसे किसी और लड़के से बात करते देखने पर चिढ़ा, प्लानिंग कर किया मर्डर

रायगढ़। शहर के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, किशोर की हत्या विवाद के बाद पत्थर से सिर पर कई वार कर की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन और घटना के दौरान पहने गए रक्तरंजित कपड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर की सुबह कोतवाली थाना पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतक की पहचान उसके पिता ने 16 वर्षीय पुत्र के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोर 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया।

आखिरी बार साथ देखे गए युवकों से पूछताछ

हत्या की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। गवाहों से पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोर को घटना से पहले दो युवकों के साथ देखा गया था।

इसके बाद पुलिस ने बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ और 23 वर्षीय शिवम बानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने घटना से इनकार किया, लेकिन पुलिस के मुताबिक वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

लड़की को लेकर शुरू हुआ विवाद, फिर मोबाइल छीना

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि 14 सितंबर को वे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे। वहां उन्होंने किशोर को एक परिचित लड़की के साथ देखा। पुलिस के मुताबिक, शिवम बानी उक्त लड़की के प्रति एकतरफा लगाव रखता था और इसी बात को लेकर किशोर से विवाद हुआ।

इसके बाद किशोर को रामलीला मैदान के पास बुलाया गया। आरोप है कि शिवम बरेठ ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया और मोबाइल वापस करने के बदले 1,000 रुपये की मांग की। इसके बाद दोनों आरोपी किशोर को मोब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *