राखी के गनोद गांव में हत्या, मैकेनिक गिरफ्तार

रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के गनोद गांव में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान वेदराम साहू के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने पुरुषोत्तम धीवर, निवासी धमनी को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुरुषोत्तम धीवर मृतक वेदराम साहू के यहां किराए पर ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरुषोत्तम को अपनी पत्नी और वेदराम साहू के बीच कथित संबंध होने का शक था।

पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज होती थी। इसी विवाद के दौरान आरोपी पुरुषोत्तम धीवर ने कथित तौर पर वेदराम साहू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम धीवर, पिता नरेंद्र कुमार धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है। हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *