आज खुले रहेंगे सभी बैंक, हड़ताल स्थगित

रायपुर/दिल्ली।। बैंक ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। आज 28 सितंबर से होने वाली बैंक हड़ताल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया है। इससे देशभर में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है।

बैंक यूनियनों और आईबीए के बीच रविवार रात हुई बातचीत के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग पर चर्चा के लिए आईबीए और यूएफबीयू की संयुक्त उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी।

समिति शनिवार को अवकाश घोषित करने से जुड़े मुद्दों पर विचार करेगी। इसके बाद प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति बनी। हड़ताल टलने से बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार से बैंक सामान्य कार्य समय के अनुसार संचालित होंगे और ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्यों के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *