दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लता दीदी को याद करते हुए उनके संगीत योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से लता मंगेशकर ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने भारतवर्ष को अपने सुमधुर सुरों से सजाया और संवारा। साथ ही, देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया।
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संगीत जगत में लता मंगेशकर का अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा।