बालोद में कार को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, महिला डॉक्टर घायल

बालोद (Balod News)। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के लिमोरा मेन रोड पर सड़क हादसे में एक महिला डॉक्टर घायल हो गईं। घटना के बाद कार सवार ने थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। Balod Accident

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, रिटायर्ड लेखापाल मैथ्युव जैकब बीते कल 27 सितंबर की रात करीब 7:45 बजे कार क्रमांक CG 07 AU 8228 से दुर्ग से दल्लीराजहरा जा रहे थे। उनके साथ डॉक्टर कविता सिंह और चालक कौशल साहू भी मौजूद थे।

इसी दौरान लिमोरा मेन रोड पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के कारण डॉक्टर कविता सिंह के सीने में चोट आई है। शिकायत के आधार पर गुंडरदेही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *