Headlines

CM विष्णुदेव साय ने की बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की घोषणा, बस्तर संभाग के प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। और वहां के लोगों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने मुआवजा देने का ऐलान भी किया है।

मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार इस तरह के जलविवाद सुलझा रही है। पोलावरम भी संज्ञान में है और उसमें जनता के हित में जो होगा वो करेंगे।

सरकार पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ है। बाढ़ पीड़ितों के मकान, फसल और अन्य हानी का भी सर्वे हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले मे क्षतिग्रस्त मकानों को भी देखे हैं, लोगों से भी मिले हैं, बातचीत किए हैं। राहत कैंप का भी निरीक्षण किए हैं और सरकार की तरफ से सभी सुविधाओं को दिलाने आश्वस्त किया। अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किए कि जो भी बाढ़ के पानी के जो भी क्षति हुई है, उन सबका आंकलन करें और आरबीसी 6- 4(RBC 6-4) के तहत उनको मुआवजा शीघ्र प्रदान करें और जिनके घर में सामान वगैरह डैमेज हुए हैं, ऐसे करीब 300 परिवार हैं, उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से ही 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त देने कहा।

पिछले दिनों लगातार तीन-चार दिन बारिश के कारण सबरी नदी में ज्यादा पानी आने से किनारे के गांव डूबे थे और कोंटा नगर पालिका के चार वार्ड, उसमें भी पानी आ गया था। लेकिन सुकमा जिला प्रशासन ने मुस्तैदी से सब काम किया, राहत शिविर लगाए और करीब 3,000 लोग प्रभावित थे। 19 राहत केंद्र लगाकर, जिनके घर डूब गए थे, उनको वहाँ पर ठहराया गया। उनके भोजन, पानी, सबकी व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *