सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बाइक सवार युवक अंधे कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाइक सवार का शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान ओढ़गी क्षेत्र के घुई गांव निवासी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार किसी वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित अंधे कुएं में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।