Headlines

बालोद के लिए निकली महिला 3 दिन से लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई

बालोद। जिले के भोथली गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। डिलेश्वरी बाई यादव 30 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच बालोद जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद डिलेश्वरी के पिता बिसरूराम ने बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में गुम इंसान क्रमांक 112/2026 दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण या व्यपहरण किए जाने की आशंका जताई है।

पुलिस और परिजनों के अनुसार डिलेश्वरी बाई यादव की कद-काठी करीब 4 फीट 5 इंच, रंग गोरा, चेहरा लंबा, बाल काले और शरीर सामान्य है। वह नाक में बाजारू फुल्ली, कान में बाजारू खिनवा और गले में मंगलसूत्र पहने हुए थी। घर से निकलते समय उसने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी और हाथ में प्लास्टिक का थैला था।

डिलेश्वरी ने कक्षा 10वीं तक पढ़ाई की है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के साथ रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है। मामले में पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि महिला के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *