Headlines

कैदी की मौत से महासमुंद जिला जेल में हड़कंप

महासमुंद। जिला जेल में बंद एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सैय्यद अशफाक के रूप में हुई है। वह बिलासपुर जिले के तिफरा स्थित यदु नंदर नगर का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह एनडीपीएस (NDPS) के मामले में वर्ष 2023 से महासमुंद जिला जेल में बंद था।

कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन की व्यवस्था और उसकी तबीयत बिगड़ने के दौरान की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *