भिलाई। भाजपा नेता विनायक ताम्रकार दुर्ग जिले स्थित अपने खेत में अफीम की खेती करते पकड़ा गया है, सूचना पर पुलिस ने रेड मारी तब मामले का खुलासा हुआ। अफीम वाली खेत दुर्ग के ग्राम समोदा में स्थित है। बीजेपी पार्टी ने फ़िलहाल उसे निंलबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि विनायक ताम्रकार डेढ़ से 2 एकड़ जमीन में अफीम का फसल उगाया हुआ था। यानि सूखे नशे को देशभर में दुर्ग जिले से ही सप्लाई करने की आशंका अब बढ़ गई है। हाल ही अफीम की फसल को अगर बाजार की कीमत में रखा जाए तो करोड़ों रुपये आंका जा रहा है।
पुलिस ने अब तक सूखे नशे की सप्लाई का मुख्य नेटवर्क पंजाब असम को बताया था। लेकिन दुर्ग के समोदा में अफीम की खेती का पर्दा उठने के बाद साफ़ हो गया कि दुर्ग जिले से पुरे छत्तीसगढ़ और देशभर में सूखे नशे को परोसा जा रहा था।
बीजेपी ने निलंबन आदेश में लिखा, विनायक ताम्रकर प्रदेश संयोजक राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा जिला – दुर्ग आपके आचरण एवं कृत्य से भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका यह कृत्य पार्टी अनुशासनहीनता करने की श्रेणी में आता है। अतः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी ने आपको उपरोक्त कृत्य के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
