Headlines

CM साय ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक पुरंदर मिश्रा और शशांक शर्मा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तीनों को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की बधाई देते हुए भगवान श्रीनाथ जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। शेखावत का जन्म 3 अक्टूबर 1967 को हुआ था।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को भी जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से विधायक मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा को जन्मदिन की आत्मीय बधाई दी। उन्होंने प्रभु श्रीराम से शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री की इन शुभकामना पोस्टों में धार्मिक आस्था के साथ तीनों के स्वस्थ, दीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *