पति विजय का घर नहीं छोड़ना चाहतीं पत्नी संगीता, कोर्ट में दायर की याचिका

Wife Sangeeta does not want to leave husband Vijay's house, files petition in court Wife Sangeeta does not want to leave husband Vijay's house, files petition in court

तमिलनाडु। साउथ इंडियन सुपरस्टार थलपति विजय की निजी जिंदगी सुर्खियों में है. 27 साल बाद उनकी शादी टूटने के कगार पर है. विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने उनसे तलाक मांगा है. कोर्ट में तलाक की अर्जी देते हुए संगीता ने एक्टर पर कई आरोप भी लगाए हैं. अब उनकी वाइफ ने एक और याचिका दायर की है. जानते हैं कि संगीता ने नई याचिका में क्या कहा.

साउथ इंडियन सुपरस्टार थलपति विजय की शादी 27 साल बाद टूटने के कगार पर है. उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं. विजय की पत्नी संगीता ने एक और याचिका दायर की है. याचिका में उन्होंने कहा कि शायद उन्हें मौजूदा वैवाहिक घर में रहने से रोका जा सकता है. इसलिए मांग की अंतरिम आदेश जारी कर संगीता को वैवाहिक घर में रहने का अधिकार दिया जाए. हो सकता है कि कोर्ट जल्द ही संगीता के याचिका पर सुनवाई कर उनके हक में फैसला सुनाए।

जानकारी के मुताबिक, विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27(1)(a) के तहत चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है. याचिका में उन्होंने विजय पर गंभीर आरोप लगाया है. संगीता का कहना है कि विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. ये भी खबरें हैं कि विजय तलाक के बाद वाइफ संगीता को एलिमनी में 250 करोड़ रुपये देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *