चेन्नई। विजय और तृषा कृष्णन कल्पना सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए. इस पर फिल्म डायरेक्टर मोहन जी क्षत्रियन ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उन्हें सफाई देना पड़ गई. पिछले हफ्ते खबर आई कि थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने एक्टर-TVK चीफ से चेन्नई कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है.

कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी तलाक अर्जी में बेवफाई और एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर का ज़िक्र किया है. अब इस बीच बीते दिन विजय और तृषा कृष्णन ने गुरुवार को चेन्नई में एक शादी में एक साथ पहुंचकर तहलका मचा दिया. वहीं इन सब के बीच डायरेक्टर मोहन जी क्षत्रियन ने थलपति विजय के ‘हिम्मत’ की तारीफ कर की है. हालांकि सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट की आलोचना भी हुई, जिसके बाद उन्हें सफाई भी देनी पड़ी.
डायरेक्टर मोहन जी क्षत्रियन ने कहा – AGS प्रोड्यूसर कल्पना सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में विजय और तृषा की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद, डायरेक्टर मोहन ने इस खबर पर रिएक्ट किया. X (पहले ट्विटर) पर तस्वीर पोस्ट करते हुए, उन्होंने लिखा, ‘एक्टर विजय सर अपने स्टाइल में सबको जवाब देते हैं और सभी अफवाहों को बंद कर देते हैं.. उनमें हिम्मत है.’

इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने डायरेक्टर के पोस्ट की आलोचना की. एक फैन ने उन्हें जवाब दिया, ‘एक डायरेक्टर के तौर पर मुझे आपकी बहुत इज्जत और उम्मीद थी. मुझे लगता था कि आप हमारी संस्कृति और धर्म के लिए कुछ अच्छा करते हैं. लेकिन यह पोस्ट सच्चाई बताती है. यह दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री फेम और पैसे के लिए कुछ भी कर सकती है. फिल्मों में दिखाई गई वैल्यूज असल जिंदगी को शायद ही कभी दिखाती हैं. आपको अनफॉलो कर रहा हूं
इसके बाद मोहन ने साफ किया कि उनका क्या मतलब था और दावा किया कि वह ‘गैर-कानूनी मामलों का समर्थन’ नहीं कर रहे थे. उन्होंने लिखा, ‘उन्होंने मीडिया के एक ग्रुप का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ एक नैरेटिव बनाया. उन्होंने अपने तरीके से उस नैरेटिव को तोड़ा. मैं आपकी हिम्मत की तारीफ करता हूं.. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं गैर-कानूनी अफेयर का सपोर्ट कर रहा हूं. अगर आप सभी को यह समझ नहीं आता है तो मैं क्या कर सकता हूं. हमेशा की तरह नैरेटिव में पड़ना.’