रायपुर/दिल्ली। देश की राजधानी में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है, इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता व पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी दिल्ली पहुंच गए है, X पर लगातार पोस्ट कर सत्ता पक्ष की मोदी सरकार पर हमला बोल रहे है, भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा है, प्रधानमंत्री जी! सामने आकर स्वयं जवाब दीजिए. आपके “नाबालिग राष्ट्रीय अध्यक्ष” को कोई गंभीरता से नहीं लेता.
माननीय प्रधानमंत्री जी! आप क्यों छिप रहे हैं? आगे आइए और राष्ट्र को उत्तर दीजिए। कोई भी आपके “माइनर नेशनल प्रेसिडेंट” को गंभीरता से नहीं लेता। (आपकी अपनी पार्टी भी नहीं।) देश में हो रहे आंदोलन से सरकार डर गई है। जिस तरह से श्री राहुल गांधी जी और अन्य सासंदों पर जो हमला हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। पहले लोग अपनी बात मनवाने के लिए आंदोलन करते थे लेकिन अब सरकार इतनी डरी हुई है कि खुद ट्रेन बंद कर रही है। पूरी दिल्ली में ट्रेन बंद है, मेट्रो बंद है, नेट बंद है।
इसी के साथ भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करने छग के गृहमंत्री विजय शर्मा पीछे नहीं है, जिस भाषा का इस्तेमाल भूपेश बघेल कर रहे है, उसी भाषा में गृहमंत्री विजय शर्मा जवाब दे रहे है, विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, भारी विरोध के चलते जब से भूपेश जी को पंजाब प्रभारी पद से हटाया गया है, तब से वे काफी परेशान हैं और अपनी भड़ास निकालना चाहते हैं। अब दिल्ली दरबार में तो भीगी बिल्ली बनकर रहना पड़ता है, इसलिए X पर ही कुछ-कुछ लिखकर अपनी भड़ास निकाल लेते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि यहाँ भी उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता।