CM साय ने आकाशवाणी रायपुर के उप निदेशक विकल्प शुक्ला के निधन पर जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकाशवाणी रायपुर के उप निदेशक एवं भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री विकल्प शुक्ला के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि मीडिया एवं जनसंचार के क्षेत्र में विकल्प शुक्ला की दीर्घ सेवाएं, कर्तव्यनिष्ठा और उनका सहज-सरल व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से मीडिया जगत को बड़ी क्षति पहुंची है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश का समापन “ॐ शांति!” के साथ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *