Headlines

पितृमोक्ष अमावस्या पर संत आशाराम आश्रम रायपुर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया तर्पण

रायपुर। पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपराओं के निर्वहन के उद्देश्य से आज 10 अक्टूबर को वी.आई.पी. रोड स्थित संत आशाराम आश्रम, रायपुर में पितृमोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर सामूहिक तर्पण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का तर्पण कर उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक तर्पण कर अपने पूर्वजों का स्मरण किया। भारतीय संस्कृति में पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा को विशेष महत्त्व प्राप्त है। पितरों के निमित्त किए जाने वाले धार्मिक कर्म न केवल आध्यात्मिक आस्था से जुड़े हैं, बल्कि नई पीढ़ी को पारिवारिक संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम भी हैं।

आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।इसी क्रम में संत आशाराम बापू के 62वें आत्मसाक्षात्कार दिवस के उपलक्ष्य में कल, 11 अक्टूबर 2026 को रायपुर में भव्य संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आश्रम संचालक रामा भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि संकीर्तन यात्रा दोपहर 3 बजे सुभाष स्टेडियम, रायपुर से प्रारंभ होगी।

नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए यात्रा पुनः सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।संकीर्तन यात्रा के माध्यम से भक्ति, सदाचार, सेवा, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना तथा लोगों को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है।

सोमवार 12 अक्‍टूबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे से रायपुर आश्रम परिसर में संत श्री आशारामजी बापू का 62वां आत्‍मसाक्षात्‍कार दिवस हर्षोल्‍लासपूर्वक मनाया जाएगा । कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10:30 बजे गुरुवंदना से होगी तत्‍पश्‍चात् प्रार्थना, आशारामायण पाठ, श्री पादुका पूजन व मानस पूजन, सत्‍संग व आत्‍म साक्षात्‍कार दिवस उत्‍सव व दीप प्रज्‍जवलन प्रश्‍चात् आरती, प्रसाद वितरण व आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री योग वेदांत सेवा समिति, रायपुर की ओर से छत्तीसगढ़ के सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे कल 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सुभाष स्टेडियम पहुंचकर संकीर्तन यात्रा में अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनें और आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *