Headlines

चिक-चीक समाज की परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : CM विष्णुदेव साय

जशपुर। जिले के ग्राम जोकारी में आयोजित प्रांतीय चिक-चीक समाज सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चिक-चीक समाज की पारंपरिक संस्कृति, प्रकृति से जुड़ाव और पीढ़ियों से चली आ रही बुनकरी की कला की सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चिक-चीक समाज का प्रकृति से गहरा जुड़ाव और बुनकरी का पारंपरिक हुनर उसकी विशिष्ट पहचान है। पीढ़ियों से संजोई गई यह कला समाज के कौशल, श्रम और समृद्ध परंपरा को दर्शाती है। ग्राम जोकारी में आयोजित यह प्रांतीय सम्मेलन और सांस्कृतिक महोत्सव समाज की गौरवशाली परंपराओं तथा सामाजिक एकजुटता का सुंदर उत्सव बना।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार समाज के पारंपरिक हुनर और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही प्रत्येक गांव और परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *