खुशियों भरा सफर बना आखिरी यात्रा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत

अंबिकापुर। उदयपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई दसई करमा देखने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर ने उनकी जिंदगी छीन ली। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई घाटबर्रा से डांडगांव में आयोजित दसई करमा देखने जा रहे थे। इसी दौरान उदयपुर क्षेत्र के साल्ही मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस उत्साह के साथ दोनों भाई दसई करमा देखने निकले थे, वह सफर परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दुख बन गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *