Raipur : ढलाई खराब करने से मना किया तो पड़ोसी ने महिला से की मारपीट

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा खेल मैदान के पास घर के सामने की गई ढलाई में दोपहिया वाहन चलाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ढलाई खराब होने पर आपत्ति जताने से नाराज पड़ोसी ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, गृहणी प्रीति निषाद ने बताया कि बीते कल 17 अक्टूबर को उन्होंने अपने घर के सामने ढलाई कराई थी। शाम करीब 5 बजे पड़ोस में रहने वाला गोलू यादव अपनी दोपहिया वाहन को ढलाई पर चला दिया, जिससे ढलाई खराब हो गई।

इस पर प्रीति निषाद ने गोलू यादव से वाहन ढलाई पर चलाने को लेकर आपत्ति जताई। आरोप है कि इसी बात को लेकर गोलू यादव ने उनके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के के साथ पास में पड़े डंडे से मारपीट की। मारपीट में महिला के बाएं हाथ में चोट लगने और दर्द होने की बात शिकायत में कही गई है।

महिला ने इस मामले में खमतराई थाने में शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *