Bilaspur : बिट्टू बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से तलवार जब्त

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि सकरी निवासी बिट्टू साहू महामाया मंदिर के पास लोहे की तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी थाना प्रभारी संजय सिंदे की टीम ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर महामाया मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी इन्द्रकुमार साहू उर्फ इन्दु उर्फ बिट्टू साहू (27 वर्ष), निवासी पुराना बाजार के पास सकरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक धारदार तलवार जब्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *