बेकाबू ट्रक का तांडव, ऐसी टक्कर मारी कि कई वाहन हुए चकनाचूर, यात्रियों को आई चोट

Runaway Truck Wreaks Havoc: Violent Collision Shatters Multiple Vehicles; Passengers Injured Runaway Truck Wreaks Havoc: Violent Collision Shatters Multiple Vehicles; Passengers Injured

ट्रक की टक्कर से कई वाहनों को पहुंचा नुकसान, टोल प्लाजा पर बेकाबू ट्रक

दिल्ली। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नीमराना टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा हो गया. टोल देने के लिए खड़ी कई गाड़ियों में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कई वाहन आपस में भिड़ गए. हादसे में कई लोग घायल हो गए और कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर नीमराना टोल प्लाजा के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. टोल प्लाजा की चौथी लाइन में कई वाहन टोल देने के लिए खड़े थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे खड़ी एक छोटी कार अनियंत्रित होकर सामने खड़ी बस में जा घुसी. कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. गाड़ियों में बैठे लोग घायल हो गए.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टोल प्लाजा पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी. ट्रक और बस के बीच में जो भी वाहन खड़े थे, वो सभी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. सड़क पर मलबा फैल गया. हादसे के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई.

सूचना मिलते ही शाहजहांपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से निकाला. इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ माना जा रहा है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे के टोल प्लाजा की लेन से हटवाकर यातायात धीरे-धीरे सामान्य कराया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद कुछ समय के लिए टोल प्लाजा पर यातायात भी प्रभावित रहा. हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *