PM मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि उल्लास और विश्वास का यह पर्व सभी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे और हर किसी के जीवन में सुख, सौभाग्य और सफलता लेकर आए।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने देशवासियों के सुखमय, समृद्ध और सफल जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *