लॉयन मधु यादव अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित

raipur# समाज सेवी संस्था लायंस क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य किए जाते हैं l इसी कड़ी में इस वर्ष की एल सी.आई एफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन मधु यादव ने डिस्ट्रिक्ट 3233-C के 60 लायन सदस्यों से प्रति सदस्य एक हज़ार डॉलर का डोनेशन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन में प्रेषण के साथ मेल्विन जोन्स के जन्मदिन पर 30 लॉयन से 147 डॉलर प्रति सदस्य का डोनेशन संग्रहण कर कीर्तिमान बनाया l

उनकी इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए.पी.सिंह द्वारा प्रेषित इंटरनेशनल सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन को आज रविवार 15मार्च 2026 को ए टी पैलेस, सिटी कोतवाली, रायपुर में आयोजित लायंस मंथन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर लायन राजू मनवानी और लायन तिलोक बरडिया द्वारा यह सम्मान श्रीमती मधु यादव को दिया गया l

इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन डी आर वाधवानी के अतिरिक्त गणमान्य नागरिक और शहर के विभिन्न लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *