Durg News : बांबे आवास उरला में युवक की धारदार हथियार से हत्या

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांबे आवास उरला में एक 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना 22 अक्टूबर की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के चंद घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बांबे आवास उरला स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास शिव बहादुर सिंह सोनी उर्फ शिवा (19 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित पतासाजी करते हुए आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी (20 वर्ष), निवासी हरना बांधा, जिला दुर्ग को घटना के चंद घंटों के भीतर पकड़ लिया।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में आगे की विवेचना और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *