Headlines

फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर एक ही जमीन कई लोगों को बेची, 3 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक ही जमीन के अलग-अलग ऋण पुस्तिका तैयार कर कई लोगों को बेचने और पावर ऑफ अटॉर्नी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन के दस्तावेजों में कूटरचना कर लोगों से रकम लेने और धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस…

Read Full News

स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स को ड्रग्स परोसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 13 युवक गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले में सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) बेचने वाले नेटवर्क से जुड़े 13 लोगों को पकड़ा है। इनमें 11 वयस्क आरोपी और 2 अपचारी बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनसे जुड़े ठिकानों से 70.460 ग्राम हेरोइन सहित करीब 39…

Read Full News

तेज रफ्तार ट्रकों ने तोड़े बिजली विभाग के 4 पोल, विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त, दो ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण विद्युत विभाग की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विद्युत पोल और बिजली लाइन को क्षतिग्रस्त करने वाले दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश…

Read Full News

दुर्ग में ढाबे के पीछे युवक से मारपीट कर लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में ढाबे में काम करने वाले एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने युवक को बातचीत के बहाने ढाबे के पीछे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट की। इसके बाद धारदार हथियार दिखाकर जान…

Read Full News

Durg News : बांबे आवास उरला में युवक की धारदार हथियार से हत्या

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांबे आवास उरला में एक 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना 22 अक्टूबर की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के चंद घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,…

Read Full News

दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज

दुर्ग। चौकी अंजोरा (थाना पुलगांव) क्षेत्र अंतर्गत रसमड़ा स्थित एक स्टील प्लांट में दिनांक इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल कार्य के दौरान पिघला हुआ मेटल अधिक मात्रा में बाहर आने से वहां कार्य कर रहे संतोष श्रीवास्तव, उम्र 42 वर्ष, गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में प्लांट…

Read Full News

स्टेडियम के मेन गेट में खड़ी कार की तलाशी, नशीली टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने पदमनाभपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 160 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, एक कार, तीन मोबाइल फोन और 790 रुपये नकद जब्त किए हैं।…

Read Full News

लालच में अपराध : 2 हजार से 10 हजार लेकर बैंक खाते को देते थे किराए पर, ठगी की रकम का हुआ लेनदेन, दुर्ग में 14 लोग गिरफ्तार

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों की जांच के दौरान दुर्ग पुलिस ने साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 14 खाताधारकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन में किया जा रहा था। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे…

Read Full News

महिला थाना दुर्ग पहुंचीं केंद्रीय मंत्री, पारिवारिक विवादों की काउंसलिंग देखीं

दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज महिला थाना दुर्ग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महिला थाना में संचालित परिवार परामर्श कार्यक्रम की कार्यप्रणाली को समझा और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए पुलिस द्वारा की जा रही काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। राज्य मंत्री दोपहर करीब 12:50…

Read Full News

Durg News : नर्सरी में सट्टा लिखते रंगे हाथों पकड़ा गया सटोरिया

दुर्ग। अवैध सट्टा-पट्टी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत नेवई पुलिस ने बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 नग सट्टा-पट्टी, नगदी रकम और एक नीले रंग का डाटपेन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीआरपी…

Read Full News