बिलासपुर। जिला पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार, आगामी आदेश तक 11 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश में निरीक्षक अजय साहू को प्रभारी जिला विशेष शाखा से थाना बिल्हा, निरीक्षक विवेक पाण्डेय को कार्यालय कोतवाली से थाना तारबाहर और निरीक्षक सनीप रात्रे को रक्षित केंद्र से थाना तारबाहर में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह निरीक्षक किशोर केंवट को सिविल लाइन से थाना सिरगिट्टी, निरीक्षक तापसीह नवरंग को थाना बिल्हा से सिटी कोतवाली और निरीक्षक रविशंकर तिवारी को थाना तारबाहर से सिविल लाइन भेजा गया है।
निरीक्षक वाई.पी. सिंह को थाना सिरगिट्टी से प्रभारी जिला विशेष शाखा तथा निरीक्षक रजनीश सिंह को थाना तारबाहर से रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।
वहीं, निरीक्षक अनिल अग्रवाल को प्रभारी समंस/वारंट शाखा, जिला विशेष शाखा कार्यालय एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से थाना चकरभाठा भेजा गया है। निरीक्षक महेश शेंड्ये को थाना चकरभाठा से समंस/वारंट शाखा, जिला विशेष शाखा कार्यालय एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक उप निरीक्षक शोमनाथ यादव को जिला विशेष शाखा से थाना सिरगिट्टी में पदस्थ किया गया है।