धमधा में तालाब किनारे जुआ खेल रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 हजार कैश जब्त

दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम गाडाघाट में तालाब किनारे जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11,100 नगद सहित ताश की 52 पत्ती, प्लास्टिक की दरी और एलईडी लाइट जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गाडाघाट स्थित तालाब के किनारे कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही धमधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में जुआ फड़ और आरोपियों के पास से 11,100 नगद, ताश की 52 पत्ती, प्लास्टिक की दरी और एलईडी लाइट जब्त की। बताया गया कि आरोपी रात के समय तालाब किनारे एलईडी लाइट की रोशनी में ताश के जरिए रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. कमलेश वर्मा (30 वर्ष), निवासी ग्राम गाडाघाट।
  2. हरि राम वर्मा (35 वर्ष), निवासी ग्राम गाडाघाट।
  3. सुरेन्द्र पटेल (23 वर्ष), निवासी ग्राम गाडाघाट।
  4. तेज राम पटेल (19 वर्ष), निवासी ग्राम गाडाघाट।
  5. राम खिलावन यादव (54 वर्ष), निवासी ग्राम घसरा।
  6. तवर निषाद (25 वर्ष), निवासी ग्राम घसरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *