ITBP स्थापना दिवस पर CM साय ने हिमवीरों को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के स्थापना दिवस पर बल के सभी हिमवीरों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम चोटियों पर देश की सीमाओं की रक्षा में तत्पर ITBP के जवान अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री साय ने हिमवीरों के शौर्य और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए उनका योगदान प्रेरणादायक है। कठिन परिस्थितियों में भी सीमाओं की रक्षा के प्रति जवानों की प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी हिमवीरों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके साहस, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *