खैरागढ़ में आगजनी की बड़ी घटना, कपड़ा और फैंसी दुकान संचालक को 7 लाख से अधिक का नुकसान

खैरागढ़। जिले के घोटिया गांव में झरना फैशन कपड़ा एवं फैंसी दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में दुकान संचालक झरना भोंडेकर और उनके पति जयकिशन भोंडेकर को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आगजनी में 7 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।

जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। डायल 112 की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दुकान में रखे कपड़े और फैंसी सामान का बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो चुका था।

ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

आग लगने की घटना के दौरान ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आगजनी से दुकान संचालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार इस घटना से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *