सीएम साय ने श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिख पंथ के चतुर्थ गुरु, श्री गुरु रामदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

श्री गुरु रामदास जी महाराज सिख धर्म के चौथे गुरु थे। उनका जीवन सेवा, समर्पण, विनम्रता और मानवता के आदर्शों का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री की शुभकामनाओं के साथ प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु साहिब की शिक्षाओं को आत्मसात करने और मानव सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *