रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। रविनगर स्थित डागा निवास में मंगलवार सुबह ED की टीम पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे दो गाड़ियों में अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में ED के करीब छह अधिकारी शामिल हैं। डागा निवास से जुड़े कारोबारी के ज्वेलरी व्यवसाय में होने की जानकारी सामने आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ED की यह कार्रवाई जमीन के लेन-देन से जुड़े मामले में हो सकती है। हालांकि, जांच किस मामले में की जा रही है और कार्रवाई के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
ED की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।