विधायक रिकेश सेन ने अपनी शासकीय सुरक्षा कम करवाने CM साय को लिखा पत्र

दुर्ग। जिले के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने अपनी शासकीय सुरक्षा में कमी करने के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम साय से अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या कम कर उन्हें प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उपयोग में लिया जाए।

विधायक रिकेश सेन ने अपने पत्र में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की कार्यशैली का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी की निर्भीक, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली से वे काफी प्रभावित हैं। उनके अनुसार, भाजपा का कार्यकर्ता जनता की ताकत से आगे बढ़ता है।

रिकेश सेन ने पत्र में कहा कि वे जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं और जनता ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसी विचार से प्रेरित होकर उन्होंने शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है।

विधायक रिकेश सेन ने अपने इस निर्णय को व्यक्तिगत और वैचारिक कदम बताते हुए उम्मीद जताई है कि भाजपा संगठन और राज्य सरकार उनके इस विचार से सहमत होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *