स्थापना दिवस पर आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, टीम सारंग के करतब देख रोमांचित हुए CM विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित एयर स्ट्रिप लेक में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘टीम सारंग’ द्वारा शानदार एयर शो का आयोजन किया गया।

आसमान में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की रोमांचक उड़ान और हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।इस विशेष एयर शो को देखने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना की टीम सारंग के हवाई प्रदर्शन का अवलोकन किया और आसमान में प्रदर्शित किए जा रहे शानदार करतबों को देखा।

एयर शो के दौरान टीम सारंग के हेलीकॉप्टरों ने अनुशासित उड़ान, अद्भुत तालमेल और शानदार हवाई कलाबाजियों का प्रदर्शन किया। आसमान में हेलीकॉप्टरों की आकर्षक फॉर्मेशन और रोमांचक करतबों को देखकर दर्शक उत्साहित नजर आए।छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह एयर शो राज्य के गौरव, उत्सव और भारतीय वायुसेना के अदम्य कौशल का विशेष आकर्षण बना। नवा रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थापना दिवस के उत्साह को और भी यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *