देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार थे सरदार पटेल : CM साय

रायपुर। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर CM विष्णुदेव साय ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल का दृढ़ नेतृत्व, अदम्य संकल्प और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित किया और देश को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें एकजुट होकर देश की प्रगति, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *