टिफिन में मिली 500-500 के नोटों की गड्डियां, गरियाबंद का मामला, Video

गरियाबंद। जिले में पुलिस ने नक्सल गतिविधियों से जुड़ी बड़ी रकम बरामद की है। मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल में पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन सरेंडर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजाडेरा जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई रकम निकालने के लिए कुछ लोग पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। इसी दौरान तीनों संदिग्ध जंगल से रकम निकालकर लौट रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें रखे टिफिन से 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। गिनती करने पर कुल रकम 21 लाख रुपये बताई गई।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में नक्सली सीसी मेंबर चेलापति ने इस रकम को राजाडेरा के जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस अब इस रकम के स्रोत, इसके इस्तेमाल और नक्सली नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *